तीखी कलम से

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जी हाँ मैं आयुध निर्माणी कानपुर रक्षा मंत्रालय में तकनीकी सेवार्थ कार्यरत हूँ| मूल रूप से मैं ग्राम पैकोलिया थाना, जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ| मेरी पूजनीया माता जी श्रीमती शारदा त्रिपाठी और पूजनीय पिता जी श्री वेद मणि त्रिपाठी सरकारी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं| उनका पूर्ण स्नेह व आशीर्वाद मुझे प्राप्त है|मेरे परिवार में साहित्य सृजन का कार्य पीढ़ियों से होता आ रहा है| बाबा जी स्वर्गीय श्री रामदास त्रिपाठी छंद, दोहा, कवित्त के श्रेष्ठ रचनाकार रहे हैं| ९० वर्ष की अवस्था में भी उन्होंने कई परिष्कृत रचनाएँ समाज को प्रदान की हैं| चाचा जी श्री योगेन्द्र मणि त्रिपाठी एक ख्यातिप्राप्त रचनाकार हैं| उनके छंद गीत मुक्तक व लेख में भावनाओं की अद्भुद अंतरंगता का बोध होता है| पिता जी भी एक शिक्षक होने के साथ साथ चर्चित रचनाकार हैं| माता जी को भी एक कवित्री के रूप में देखता आ रहा हूँ| पूरा परिवार हिन्दी साहित्य से जुड़ा हुआ है|इसी परिवार का एक छोटा सा पौधा हूँ| व्यंग, मुक्तक, छंद, गीत-ग़ज़ल व कहानियां लिखता हूँ| कुछ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहता हूँ| कवि सम्मेलन के अतिरिक्त काव्य व सहित्यिक मंचों पर अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को आप तक पहँचाने का प्रयास करता रहा हूँ| आपके स्नेह, प्यार का प्रबल आकांक्षी हूँ| विश्वास है आपका प्यार मुझे अवश्य मिलेगा| -नवीन

शनिवार, 5 नवंबर 2016

याद शब् भर कई दफा आई

-------******ग़ज़ल******---------

2122 1212 22
कोई   खुशबू   भरी   हवा  आई ।
याद  शब्  भर  कई  दफ़ा  आई।।

दर्द  दिल  का  नही  मिटा  पाया।
जब से  हिस्से  में  बेवफा  आई ।।

कौन  कहता  है  नासमझ  है वो ।
दुश्मनी  वक्त   पर  निभा  आई ।।

उम्र    गुजरी   जिसे   मनाने   में ।
आज  लेकर  नई   फ़िज़ा  आई ।।

कुछ तो  नीयत  में  फासले  होंगे ।
वो  अदब  में  नजर  झुका आई ।।

चन्द  लम्हे   थे   जिंदगी   खातिर ।
बेरहम  हो  के  फिर  क़ज़ा  आई।।

है  अलग   बात   भूल   जाने  की ।
काम   उसके   मेरी   दुआ  आई ।।

ये मुसीबत  भी  क्या  बुरी  शय है ।
जब भी आई  ख़फ़ा  खफा आई ।।

रूठ जाने की जिद के क्या कहने ।
मुद्दतो   बाद    फिर   रज़ा  आई ।।

खूब   चर्चा   है   शहर   में   देखो ।
क्यूँ  रकीबों  से  दिल  लगा आई ।।

उस की किस्मत बुलन्द  थी  यारों ।
उसकी महफ़िल में दिलरुबा आई ।।

लोग    हैरान    हो    गए  तब  से ।
आग  पानी  में  जब  लगा  आई ।।

थी  अदा   इंतकाम   के  काबिल ।
हौसला   फिर  कहीं  डुबा  आई ।।

       --नवीन मणि त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें