तीखी कलम से

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जी हाँ मैं आयुध निर्माणी कानपुर रक्षा मंत्रालय में तकनीकी सेवार्थ कार्यरत हूँ| मूल रूप से मैं ग्राम पैकोलिया थाना, जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ| मेरी पूजनीया माता जी श्रीमती शारदा त्रिपाठी और पूजनीय पिता जी श्री वेद मणि त्रिपाठी सरकारी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं| उनका पूर्ण स्नेह व आशीर्वाद मुझे प्राप्त है|मेरे परिवार में साहित्य सृजन का कार्य पीढ़ियों से होता आ रहा है| बाबा जी स्वर्गीय श्री रामदास त्रिपाठी छंद, दोहा, कवित्त के श्रेष्ठ रचनाकार रहे हैं| ९० वर्ष की अवस्था में भी उन्होंने कई परिष्कृत रचनाएँ समाज को प्रदान की हैं| चाचा जी श्री योगेन्द्र मणि त्रिपाठी एक ख्यातिप्राप्त रचनाकार हैं| उनके छंद गीत मुक्तक व लेख में भावनाओं की अद्भुद अंतरंगता का बोध होता है| पिता जी भी एक शिक्षक होने के साथ साथ चर्चित रचनाकार हैं| माता जी को भी एक कवित्री के रूप में देखता आ रहा हूँ| पूरा परिवार हिन्दी साहित्य से जुड़ा हुआ है|इसी परिवार का एक छोटा सा पौधा हूँ| व्यंग, मुक्तक, छंद, गीत-ग़ज़ल व कहानियां लिखता हूँ| कुछ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होता रहता हूँ| कवि सम्मेलन के अतिरिक्त काव्य व सहित्यिक मंचों पर अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों को आप तक पहँचाने का प्रयास करता रहा हूँ| आपके स्नेह, प्यार का प्रबल आकांक्षी हूँ| विश्वास है आपका प्यार मुझे अवश्य मिलेगा| -नवीन

गुरुवार, 15 दिसंबर 2016

ग़ज़ल

1222 1222 1222 1222

करप्शन  पर  अपोजीशन  से  होती रोज गलती   है ।
सड़क  पर  आ, वतन के  साथ नाइन्साफ करती है ।।

है  गर   कुर्बान  होने  का  नहीं  कुछ  हौसला तुझमें । 
तो अच्छे दिन की ख्वाहिश भी तुझे नापाक करती है।।

बड़ी   गहरी   हुई   है  चोट   इन  हाथी  नसीनों  पर ।
लगी चेहरों पे जो स्याही बड़ी मुश्किल से धुलती  है ।।

है  पैरोकार  काले धन  के जो  चैनल   बहुत  ज्यादा ।
छलकता   दर्द   आँखों  में   नहीं  तश्वीर  दिखती  है ।।

ख़जाने   का  असर  देखो  हुए  बेचैन   कुछ  हाकिम ।
कोई  हँसता  हुआ मिलता किसी  की नींद उड़ती है ।।

रुका जब रथका वो पहिया लगाकुछ अपशकुन होगा।
यहाँ  तो  सायकल  भी  अब  नई  सूरत बदलती  है ।।

बड़ा  अम्बार  नोटों  का  फंसा  बैठी  हैं मोहतरमा ।
नहीं  नोटों  की माला है नहीं  अब शाम  ढलती है ।।

हवाला   की   तिजोरी  में  लगाता  रोज   जो  झाडू ।
बहुत    बीमार  दिखता  है  नई  खांसी पकड़ती  है ।।

लगा   कर  सेंध चिट फंडों  में दौलत मन्द है  काफी ।
वो  अक्सर  होश खो देती जुबाँ उसकी फिसलती है ।।

बड़ा   सुन्दर   नज़ारा  है  अजब  है खौफ  का  मंजर ।
दिखाने जश्न का मौसम बहुत पब्लिक  निकलती है ।।

                                   --    नवीन मणि त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें